भूपेश ने की राहुल से मुलाकात,  असम चुनाव पर हुई चर्चा, धान खरीद का भी दिया ब्यौरा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में बघेल की असम चुनाव पर विशेष रूप से चर्चा होने की खबर है। बघेल असम में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हैं। मुख्यमंत्री पिछले दिनों असम दौरे पर गए थे। और वहां कांग्रेेस नेताओं के साथ बैठक भी की थी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की एक टीम भी असम में डटी हुई हैं। इन सबके बीच बघेल की राहुल से मुलाकात हुई है।
सूत्रों के मुताबिक बघेल करीब सवा 11 बजे दस जनपथ पहुंचे, और वे पौने 12 बजे तक वहां रहे। इस दौरान राहुल गांधी से असम चुनाव पर चर्चा हुई है। वहां की स्थितियों की जानकारी दी है। इससे परे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति को लेकर राहुल से चर्चा की है। उन्होंने धान खरीदी की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में पिछले 20 सालों में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य पर धान खरीद हुई है। राजीव न्याय योजना के तहत उन्हें अंतर की राशि दी जा रही है। कुल मिलाकर 25 सौ रूपए प्रति क्ंिवटल में धान खरीद हुई है, और यह देश में सर्वाधिक है। राहुल के साथ चर्चा में किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की पदयात्रा का भी ब्यौरा दिया और बताया कि रोज 10 से 15 किमी यात्रा निकलेगी।

Leave a Reply