भाटापारा। सुहेला क्षेत्र के ग्राम पंचायत
गोरदी में मड़ई मेला एवं डीजे डांस प्रतियोगिता हैप्पी क्लब के द्वारा रखा गया । जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि के के देवांगन के द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि केके देवांगन ने कहा कि मडई मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ी संस्कृति का परिचायक है आज भी गांव में मडई मेले के आयोजन पर लोग उत्साह पूर्वक भाग लेते हैं और कार्यक्रमों में शामिल होते हैं जो एक शुभ संकेत है। उन्होंने सभी को अच्छे कार्यक्रम आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाए भी दी। 03 फरवरी को ही जिला पंचायत सदस्य के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सभी ग्राम वाशी से आशीर्वाद लेते हुए के के देवांगन ने ग्राम व छेत्र के विकाश के लिए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर साथ में रायपुर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष वर्मा ग्राम के सरपंच गहरे साहू समाज के मटिया छेत्र के अध्यक्ष सरोज साहू ग्राम के समस्त पंच एवम् ग्राम वाशी उपस्थित रहे।
