रायपुर/ कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त हायर सेकेण्डरी (10़़-2) स्तरीय परीक्षा -2019  टियर-।। परीक्षा 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं दृष्टि विकलांग अभ्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 11.20 बजे तक यह परीक्षा होगी। इसी तरह कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक, कनिष्ठ अनुवादक, वरिष्ठ हिन्दी अनुवादक एवं हिन्दी प्राध्यापक परीक्षा-2020 टियर-।। की द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एवं दृष्टि विकलांग अभ्यार्थियों के लिए दोपहर 1 बजे से 3.40 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालित की जायेगी।