आवाम-ए-हिन्द ने बेघरों-मजदूरों को भरपेट भोजन कराया 

रायपुर। कोरोना काल 2020 से नियमित रूप से चली आ रही सुपोषण अभियान के तहत राजधानी की सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा आज मध्यान्ह निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण के अंर्तगत स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर में जरूरतमंद रेलयात्रियों , फाफाडीह चौक , ग्लोबल चौक, देवेंद्र नगर तिराहा तथा अम्बेडकर हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बीमार व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को भरपेट ताजा भोजन करवाया गया।
विदित रहे कि संस्था प्रतिदिन लगभग 200 भूखे और जरूरतमंदों को  प्राथमिकता के आधार पर जिन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे बेबस और असहाय व्यक्तियों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन एवं संस्था के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से यह निःस्वार्थ जनसेवा उपलब्ध कराई जा रही है ।
संस्था द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान की अगुवाई में पंडित अनिल शुक्ल , डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा , राशिद बिलाल ,योगेश्वर सिन्हा ,दिव्यांश शर्मा , अनमोल जैन, रफीक अली एवं अन्य सदस्यों ने अपना कीमती समय एवं सहयोग दिया।

Leave a Reply