0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज देशभर में जीरो से 5 वर्ष के लगभग 35 लाख से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाने की लक्ष्य रखा गया है आज जितने बच्चों को दवा पिलाई जाएगी ,बाकी के बच्चों को कल और परसों स्वास्थ्य कार्यकर्ताऐ’ द्वारा घर .घर जाकर दवा की खुराक दी जाएगी।
पल्स पोलियो की दवा छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिला के विकासखंड मनेंद्रगढ़ में भी आज पल्स पोलियो अभियान प्रारंभ किया गया है इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद की खुराक दी जा रही है इसी अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पल्स पोलियो अभियान को प्रारंभ किया जिसमें मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने निर्धारित समय अनुसार स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ पहुंचकर बच्चे को पल्स पोलियो की दो बूंद की खुराक पिलाई। बाकी के बचरहे बच्चों को 1 फरवरी एवं 2 फरवरी को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी’। इस अवसर पर उपस्थित मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ के उन समस्त अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने अपने घर तथा आसपास के 5 वर्ष अथवा उस से कम आयु के बच्चों को पोलियो बूथ ले जाकर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय पल्स पोलियो के कार्य में अपना सहयोग कर देश को प्रदेश को अपने जिले को अपने क्षेत्र सहित घर को पोलियो मुक्त करने में सहयोग दे। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने भी पल्स पोलियो की दो बूंद की खुराक बच्चे को पिलाकर नगर वासियों से अपील की है कि वे अपने घर अपने समुदाय अपने क्षेत्र के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं जिससे बच्चा स्वस्थ व निरोग रह सके । जिससे हमारा घर ,क्षेत्र ,समाज जिला ,प्रदेश सहित राष्ट्र स्वस्थ एवं सुदृढ़ होगा। इस अवसर पर विकासखंड मनेंद्रगढ़ के बीएमओ डॉ सुरेश तिवारी ने बताया कि मनेंद्रगढ़ विकासखंड में कुल 160 पोलियो बूथ बनाए गए हैं । जिसमें 16 सेक्टर तथा निगरानी के लिए 16 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं ।और लगभग 600 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं एवं लगभग 23500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी । इस अभियान के तहत आज 31 जनवरी 2021 को आंगनबाड़ी केंद्रों प्राथमिक शाला उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है ।आज जो बच्चे छूट गए हैं वह कल एवं परसों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर दवा की खुराक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी । पोलियो अभियान के शुभारंभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल नगर पालिका उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष ,नगर पंचायत झगड़ा खंड के अध्यक्ष रजनीश पांडे, पार्षद श्याम सुंदर ने भी बच्चों को पल्स पोलियो की दो खुराक दवा पिलाई।
विधायक ने पोलियो की दो बूंद बच्चे को पिला कर अभियान की शुरुआत की
