मृृत्युंजय चतुुर्वेदी
मनेंद्रगढ़। पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला छत्तीसगढ़ का लोक त्यौहार छेरछेरा क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । छेरछेरा त्यौहार को नए फसल कटने की खुशी में एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान धान की कटाई एवं मिसाई समाप्त कर लेने के बाद फसल को घर पहुंचाने तक की मेहनत की एवज में कार्य पूर्ण कर लेने की खुशी में छेरछेरा त्यौहार मनाया जाता है । ग्रामीण जान अपनी खुशी को आपस में बच्चों से लेकर महिला पुरुष मिलकर गांव के प्रत्येक घरों में में घूम घूम कर लोक गीतों के साथ, लोक नृत्य करते हैं । इस अवसर पर बंजी, बुंदेली से छेरछेरा खेल रहे बंजी क्षेत्र की महिला एवं पुरुष आदिवासी परिधानों में सजे हुए हाथों में सैला लिए, झांझर ,मादर ,ढोल ,मृदंग के साथ पारंपरिक लोकगीतों को गाते बजाते हुए आज मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल के निवास स्थान में पहुंचकर छेरछेरा की गुहार लगाई इस अवसर पर उपस्थित श्रीमती प्रभा पटेल एवं उनके परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस कमेटी के महिला एवं पुरुष ,आसपास के वार्ड के महिला ,पुरुष भी एकत्रित हो कर बंजी से आए महिलाओं की छेरछेरा नृत्य की प्रस्तुति देखकर सराहना की । जिस पर उपस्थित नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल एवं वार्ड वासियों ने ताली बजाकर छेरछेरा खेल रहे महिला पुरुषों का उत्साहवर्धन कर स्वागत किया। ग्राम पंचायत बंजी से छेरछेरा त्यौहार नृत्य की प्रस्तुति करते हुए आज मनेंद्रगढ़ नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल के यहां पहुंचने वालों में से परमेश्वर सिंह मरकाम ,लक्ष्मीनाथ और कन्हैया लाल , सरपंच सुखदेव सिंह ,नाभाग सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामवासी महिला पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।
