एके इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में मनाया गया गणतंत्र दिवस

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी

मनेन्द्रगढ़। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एके इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज मनेंद्रगढ़ कोरिया में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ प्रातः 9:00 बजे वरिष्ठ नेता रामानुज अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान का भी वितरण किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम के दूसरे चरण में अपरांह 3:00 बजे से संस्था के -छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल विशिष्ट अतिथि गोपाल शरण सिंह बलरामपुर से आए पत्रकार श्री तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी सहित आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में एक के इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज के सभी विद्यार्थियों एवं जीएनएम प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे आमंत्रित अतिथियों सहित उपस्थित छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस रंगारंग कार्यक्रम के अवसर पर मंचासीन मुख्य अतिथि श्रीमती प्रभा पटेल ने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन डॉ भीमराव ने संविधान का निर्माण किया था संविधान पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष था इसमें सभी समुदाय के लोगों को समानता का अधिकार दिया गया। इस एक इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मैं कामना करती हूं नर्सिंग एक ऐसा कार्य है जो समाज में हर कदम में इसकी जरूरत महसूस होती है कार्यक्रम के अंत में संस्था के संचालक अखिलेश्वर कुमार ओझा ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से यह कॉलेज अपने अच्छे परिणामों के साथ छात्राओं के उज्जवल भविष्य को को सवारने का कार्य कर रही है । साथ ही इस वर्ष हमारे कॉलेज की छात्राओं ने कोरोना रूपी महामारी में अपनी अच्छी योगदान दी जिसके लिए मैं उन सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं इंस्टीट्यूट के छात्राएं इसी प्रकार गांव कस्बों एवं शहरों में जिलों में आने वाली विपदा का सामना ना डरते हुए जी जान लगाकर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देंगे । कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी गोपाल शरण सिंह बलरामपुर से आए पत्रकार श्री तिवारी जी ने भी संबोधित किया। अंत में संस्था द्वारा मुख्य अतिथि को साल , श्रीफल के साथ पर्यावरण रूपी पुष्प गमला देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply