0 मृत्यंजय चतुर्वेदी
मनेन्द्रगढ़/ अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान आज सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने सोनहत विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में 92 लाख 41 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया. ग्राम पंचायत कटगोड़ी में सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य-2 लाख,हाट बाजार में शेड निर्माण कार्य 15 लाख 41 हजार,उसना पारा मार्ग पर दो नग आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य 10 लाख,मेन रोड से शिव घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 5 लाख कुल 32 लाख 41 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया.
इसी प्रकार नवीन ग्राम पंचायत मधौरा में 20 लाख की नवीन ग्राम पंचायत भवन सह उचित मूल्य दुकान निर्माण कार्य,
नवीन ग्राम पंचायत तंजरा में 20 लाख की लागत का नवीन भवन व पीडीएस भवन निर्माण 20 लाख एवं नवीन ग्राम पंचायत मधला में 20 लाख की लागत से बनने वाले नवीन भवन व पीडीएस भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन किया.
विधायक ने जनचौपाल के माध्यम से आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुन स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण किया.
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष लल्ली सिंह,उपाध्यक्ष गुलाब चौधरी,जनपद सदस्य शिवकुमारी,सोनिया राजवाड़े,सरपंचगण सुमित्रा बाई,रामकुमार सिंह,प्रमिला सोनपाकर सिंह, जगबीर सिंह सहित कांग्रेसजन व ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
