गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने जय स्तंभ स्थल पर ध्वजारोहण किया

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
 मनेंद्रगढ़/  देश के 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की  भाती इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल पर बने जयस्तंभ चौक पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ  के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा पत्रकारों, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं आम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे ध्वजारोहण किया गया ।
प्रातः 8:00 बजे  जय स्तंभ प्रांगण में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पत्रकारों ,शिक्षक ,शिक्षिकाओं एवं आम गणमान्य नागरिकों ने देश की आजादी के लिए वीर सैनिकों की शहादत को याद करते हुए आज ही के दिन 26 जनवरी 1950  को  डॉक्टर  भीमराव अंबेडकर  ने संविधान  का निर्माण किया जिनके याद में  आज जय स्तंभ  पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया । जिसमें विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य सहित काफी संख्या में शिक्षक ,शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की, गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्प अर्पित किए इस अवसर पर पत्रकार संतोष जैन ,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी,  सुधु लाल वर्मा, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य संजय सेगर, शारदा मैडम तथा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी ने  अपने अपने विचार  व्यक्त करते हुए अमर वीर शहीदों को याद करते हुए संविधान के निर्माता डॉक्टर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया तथा कहा कि देश सदैव इनका ऋणी रहेगा आज ही के दिन देश में भारतीय संविधान प्रभावी हुआ। इस अवसर पर पत्रकार संतोष जैन ने कहा कि इस नगर को गर्व है कि देश में स्थापित गणतंत्र में संविधान निर्माण समिति के  एक सदस्य रतन लाल किशोरी लाल मालवीय इस नगर के रहने वाले थे। भाजपा नेता लखनलाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में  कहा कि  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा निरंतर 15 वर्षों से  जय स्तंभ प्रांगण  पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संघ  के पत्रकारों को  बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में पत्रकार जिला अध्यक्ष मृत्युंजय चतुर्वेदी , सुरेश सोनी, विनीत जयसवाल ,चरणजीत सिंह सलूजा , गुरदीप अरोड़ा, रामचरित द्विवेदी ,नरेंद्र अरोड़ा ,लक्ष्मीकांत जयसवाल, प्रशांत तिवारी ,भरतपुर सोनहत  विधानसभा  के विधायक  गुलाब कमरों के  जिला मीडिया प्रभारी  रणजीत सिंह,  धीरेंद्र  विश्वकर्मा , मलिक, संतोष जैन ,रामचंद्र अग्रवाल सुजीत साह, सुरेंद्र मिनोचा, भूषण अग्रवाल सहित लखनलाल श्रीवास्तव, संदीप दुआ बीएन पांडेय ,नारायण सिंह ,विजय अग्रवाल सहित काफी संख्या में अन्य नागरिक गण व पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply