रायपुर/ राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार ने पिछले साल उन्नीस मार्च से सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। तब से अभी तक स्कूल शुरू नहीं हो पाया है। पिछले सत्र में भी पहली से नवमीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया था। इस सत्र में राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की है।
पहली से आठवीं तक के छात्रों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा
