रायपुर। भूखों और जरूरतमंदों को नियमित रूप से किए जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण अभियान के अंतर्गत , आज राजधानी की जागरूक सामाजिक एवं जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी , रायपुर ने स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर तथा शहर के मुख्य मार्गों में अनाथों , बेघरों, वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को स्वादिष्ट पौष्टिक आहार वितरण के माध्यम से अपनी अनिवार्य सेवाएं दी। संस्था द्वारा संचालित इस कार्य में संस्थापक मो. सज़्ज़ाद खान , पंडित अनिल शुक्ल , योगेश्वर सिन्हा , अनमोल जैन , दिव्यांश शर्मा , जबैर खान , राशिद बिलाल सहित अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
जरूरतमंदों तक पहुंचकर मानव सेवा को अंजाम दे रही है आवाम ए हिन्द
