पाटन में दो दिवसीय ग्रामीण ओपन युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने किया

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन में दो दिवसीय ग्रामीण ओपन युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) आशीष वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में हेमंत देवांगन अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन, डॉ शोभा श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पाटन, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश मिश्रा, डॉ डी के नामदेव क्रीड़ा अधिकारी शासकीय महाविद्यालय पाटन उपस्थित थे।

इस अवसर पर एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, एनएसयूआई दुर्ग जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर ओएसडी आशीष वर्मा ने उपस्थित खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैडमिंटन आज के युवा साथियों का पसन्दीदा खेल है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार हर खेल को बढ़ावा और प्रोत्साहन दे रही हैं। श्री वर्मा ने कहा कि ने हमारे जीवन में सभी प्रकार के खेल दौड़, ऊँचीकूद, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, बॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन का कहीं न कहीं महत्वपूर्ण स्थान है। बैडमिंटम खेलने से शरीर चुस्त दुरुस्त व तंदुरुस्त रहता है। इस खेल को हमारी सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सदस्य गणों में कमल कांत देवांगन, मोरध्वज देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, तरुण वर्मा, कुणाल सिन्हा, पिलेश देवांगन, पंकज देवांगन, अतुल नागवंशी, देवेंद्र वर्मा, एकेश वर्मा, भानु प्रताप देवांगन, लक्ष्मी नारायण मंडावी, यश देवांगन, चूड़ामणि नागवंशी, रजत साहू, व पाटन विधानसभा एवं जामगांव आर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में हेमन्त बघेल, एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, एनएसयूआई जामगांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष डिकेश साहू, एनएसयूआई महासचिव युवराज साहू,एनएसयूआई उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में ऋषभ चंद्राकर, डेविड चन्द्राकर, राजा चन्द्राकर, दुष्यंत साहू, राकेश साहू, दिनेश चन्द्राकर, हितेश साहू, चिंतन धीवर, रवि यादव, कुम्लेश सिन्हा, देव प्रकाश साहू, अमित, योगेश साहू, योगेन्द्र साहू, लोमण साहू, चंद्रकांत बांधे, सूरज टिकरिहा, सहित आयोजक गण एनएसयूआई के कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शासकीय चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर देवांगन ने किया।

Leave a Reply