पाटन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्वनी साहू ने बीजेपी नेताओं पर फ़ोटो को ट्वीट करते हुए निशाना साधा है।
उन्होंने कहा है कि आज एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र नवभारत में केंद्र सरकार के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की एक फ़ोटो किसान एवं बैल गाड़ी के साथ सेल्फी लेते छपा है। लेकिन साहब को पता होना चाहिए की असली किसान आज दिल्ली के बॉर्डर पर 2 महीने से तीन कृषि कानून को वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे समय पर नकवी जी को दिल्ली बॉर्डर पर जाकर किसानों के साथ फोटो लेना चाहिए?
किसानों से दूरी बनाकर कलाकारों के द्वारा लकड़ी से बनाए गए किसान एवं बैलगाड़ी से सेल्फी ले रहे हैं? यही है किसानों की आय दोगुनी करने की कलाकारी। क्या कभी नकवी ने किसानों से बात की, कभी उसका दुख दर्द जानने की कोशिश की ?
आजादी के पूर्व देश के सभी लोगों ने सिर्फ अंग्रेजों को भगाने के लिए वर्षों आंदोलन किया था आज देश के किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। लेकिन केंद्र सरकार और उनके मंत्रियों को उनकी कोई चिंता नहीं है। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की चिंता की है। हम सब उनके संघर्ष एवं राष्ट्र निष्ठा को प्रणाम करते हैं।
