गुमशुदगी मामले में भाटापारा पुलिस को मिली सफलता, दो नाबालिग बालिका को 12 घंटे के अंदर किया दस्तयाबी

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक आई के ऐलेसेला ने जिले के सभी थाना प्रभारी को नाबालिग बालिकाओं के अपहरण की घटनाओं को गंभीरता से लेकर उन्हे शीघ्र पता करने के लिए निर्देशित किया गया। वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में जितेन्द्र कुमार यादव आईपीएस (प्रशिक्षु) थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर और निरीक्षक विजय चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना के अपराध क्रमांक 32/2020 धारा 363 भादवि में 12 घंटे के अंदर दो बालिका का पता तलाश कर दस्तयाबी करने में थाना भाटापारा शहर को सफलता मिली है।

विदित हो को दिनांक 13/01/2021 की रात्रि 8:30 बजे प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बेटी दिनांक 13/01/2021 बिना बताए घर से कंही चली गई है। आस पास मोहल्ले व बिलासपुर , बेल्हा, हरदी, जयरामनगर इत्यादि स्थानों में रिश्तेदारों से फोन में संपर्क कर पता तलाश किया। नही मिलने पर थाना में बालिका की गुमशुदा रिपोर्ट गुम इंसान क्रमांक 03/2021 दर्ज कर अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । थाना प्रभारी द्वारा पता तलाश हेतु आवश्यक बिन्दु तैयार किया गया। बालिका के तलाशी अभियान हेतु टीम को बालिका के मिलने के संभावित स्थान पर रवाना किया गया और आसपास के क्षेत्र में परिचित लोग को पता तलाश हेतु बताया गया । पता तलाश के दौरान सूचना मिली कि बालिका को 14/01/2021 की शाम 06 बजे तक सकुशल दस्तयाब कर थाना लाया गया। महिला अधिकारी द्वारा महिला डेस्क में विधिवत पूछताछ किया गया जो घर में मां पिताजी के घरेलू बात को लेकर डांट फटकार लगाने से गुस्सा होकर घर छोडकर चली गई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना या अपराधिक घटना नही होना बताया है । थाना के अपराध क्रमांक 32/2020 धारा 363 भादवि में 12 घंटे के अंदर दो बालिका का तलाशकर दस्तयाबी करने में थाना भाटापारा शहर को सफलता मिली है ।
इस दो गुम बालिकाओं के पता तलाश अभियान में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद, आरक्षक अरविंद कौशिक का विशेष योगदान रहा है ।

Leave a Reply