दुर्ग/ भिलाई 3 थाना क्षेत्र में उद्योगपति से 37 लाख रुपय की धोखाधड़ी करने वाले 2 जालसाज फरार हो गए है। दोनो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गुप्त तरीके से एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद भी दोनो जालसाज फरार हो गए। अब दोनो अरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मोबाइल डिटेल और लोकेशन जुटा रही है। गुरुवार को भिलाई 3 थाना अंतर्गत अस्थाई कंपनी के डायरेक्टर और सीईओ ने फेक स्क्रेपडील कर रायपुर के एक सेल व्यापारी को 37 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हो गए. रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 409,420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है.
भिलाई- 3 पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 इंडस्ट्रीयल एरिया उमदा में ओर्बिट इलेक्ट्रोमेट इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फेक संचालन डायरेक्टर अनिल और अविनाश कर रहे थे। दोनों रायपुर सुड्डू के आरएस ट्रेडर्स, सेल परचेस करने वाले व्यापारी गोविंद अग्रवाल से स्केप की डील की। गोविंद ने स्क्रैपडील में आरोपी अनिल और अविनाश को अग्रिम राशि दी। इन 2 वर्षों में गोविंद के द्वारा करीबन 25 से 30 बार पेमेंट की गई प्रत्येक बार अग्रिम राशि से कम स्क्रैप की आपूर्ति की गई जिसके कारण आज पर्यंत तक व्यापारी को 37 लाख 37 हजार का स्क्रेप उक्त आरोपियों ने नहीं भेजा। जब गोविंद ने उमदा में आकर कंपनी का पता किया तो उन्हें उस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली. अनिल और अविनाश के बारे मेें पूछताछ करने पर कुछ हासिल नहीं हुआ. इसके बाद गोविंद को अहसास हो गए कि वे ठगी के शिकार हो गए. पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
|
ReplyForward
|
