राज्यपाल ने विधानसभा के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने सेंट्रल हॉल के सामने पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा रोपित कदम्ब के वृक्ष का अवलोकन किया। साथ ही उसे सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने राज्यपाल को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े उपस्थित थे।