आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो : कलेक्टर सुनिल जैन

भाटापारा। जिले के कलेक्टर सुनिल जैन ने आज सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा किये है। इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंतर्गत विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी लिया। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल,कलेक्टर जन चौपाल,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए ।
16जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन के मिले संकेत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को बताया की राज्य शासन के निर्देश पर कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी जिले में पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया की 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है। इसके पहले चरण में कोरोना फ्रंट वारियर्स के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। दूसरे चरण में पुलिस एवं राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए समस्त विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।
जनपद पंचायत सीईओ एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के प्रति जतायी नाराजगी
समय सीमा के भीतर आवेदनों का निराकरण नही होने पर कलेक्टर सुनील जैन ने भाटापारा एवं बिलाईगढ़ जनपद सीईओ एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त किया है। और लंबित आवेदनों पर शीघ्र ही कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्रों की घर पहुँच सेवा,कोर्ट के प्रकरण,आरबीसी छ चार के प्रकरणों,राजस्व विभाग में लंबित प्रकरणों की जानकारी समेत,अन्य विभागों के साथ होने वाले कार्य समन्वय की जानकारी लिया। इस बैठक के दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता,सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल,बजरंग दुबे,लवीना पांडेय, डिप्टी कलेक्टर,टी आर महेश्वरी एवं आर के ध्रुव, डीएसपी सिद्धार्थ बघेल उपस्थित थे।

Leave a Reply