पाटन। दक्षिण पाटन के ग्राम निपानी में तुलसी मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू तथा अध्यक्षता श्रीमती कामिनी कौशिक ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम सभापति जिला पंचायत दुर्ग, रूपेंद्र शुक्ला ज़ोन प्रभारी, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, रमन टिकरिया सभापति जनपद पंचायत पाटन, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती सीता सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत निपानी, लक्ष्मी नारायण जंजीर अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति निपानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश ठाकुर, कमलेश वर्मा समाजसेवी, युगल किशोर कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज, उमाशंकर निर्मलकर जिला महासचिव एनएसयूआई, बाबा चंद्राकर समाजसेवी, प्रेम प्रकाश पांडे अध्यक्ष एनएसयूआई जामगांव आर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर अतिथियों ने श्री राम दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा कि अनंत नामों में मुख्य राम नाम है। भगवान के गुण आदि को लेकर कई नाम आयें हैं। उनका जप किया जाये तो भगवान के गुण, प्रभाव, तत्व, लीला आदि याद आयेंगें। भगवान के नामों से उनके विभिन्न चरित्र की याद आती है। भगवान के चरित्र अनंत हैं,इसीलिए कहा गया है हरि अनंत हरि कथा अनंता।
उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में हम सबको मानव जीवन की श्रेष्ठता, मर्यादा, जीवन दर्शन, गरिमा और मौलिकता के बारे में सीखने को मिलता है। हम सिर्फ रामायण का या रामचरितमानस का अध्ययन ही ना करें उसको अपने जीवन की दिनचर्या में उतारे और उनके अनुसार अपना जीवन जीये। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की जनता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
निपानी में तुलसी मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन, अतिथियों ने कहा-रामचरितमानस का अध्ययन ही ना करें उसको अपने जीवन में उतारे
