विनोद अग्रवाल तीसरी बार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने

भाटापारा। विनोद अग्रवाल बल्लू को शहर कांग्रेस कमेटी का तीसरी बार अध्यक्ष बना दिया गया है. विनोद अग्रवाल के समर्थकों में इस नियुक्ति के बाद हर्ष देखा गया. बता दें कि विनोद अग्रवाल इस नियुक्ति के पूर्व भी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे. काफी दिनों से लंबी सूची रविवार को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के हस्ताक्षर के बाद जारी की गई. जैसे ही विनोद अग्रवाल को तीसरी बार अध्यक्ष बनाने की खबर सामने आई वैसे ही लोगों ने सोशल मीडिया पर विनोद अग्रवाल को बधाई देना शुरू कर दिया और इसके साथ ही मोबाइल पर लगातार लोगों ने विनोद अग्रवाल को अपनी ओर से बधाई दी. अपनी नियुक्ति के बाद विनोद अग्रवाल ने बातचीत में कहा कि पूर्व में भी उन्हें सभी कांग्रेसियों का सहयोग व समर्थन मिलता रहा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भी उन्हें सभी कांग्रेसी जनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा और इसके साथ ही सभी के सहयोग से वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गणेश सिंह ध्रुव भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर अपने समर्थक अमर मंडावी को अध्यक्ष बनवाने में सफल हो गए. बताया गया है कि अमर मंडावी को अध्यक्ष बनाने में गणेश सिंह ध्रुव का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष पद पर विनोद अग्रवाल बल्लू के पुनः अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस जनो ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया और कांग्रेस भवन मे फूलमाला पहनाकर गुलदस्ता देकर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिला महामंत्री अशोक तिवाड़ी, नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, पूर्व जिला महामंत्री संतोष सोनी, महामंत्री प्रशांत गांधी, सभापति सिरीज जांगड़े, सुशील सबलानी, प्रमेंद्र रोहित साहु, पार्षद दीपक निर्मलकर, समीर ध्रुव, एल्डरमैन गिरीश पारप्यानी, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, गेंदू साहू, पवन यदु, लोकेश यादव, अमित सिंह, महेंद्र सेन सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply