पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने भाजपा नेताओं पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल पूछा है कि उन लोगों को पहले यह बताना चाहिए कि मोदी सरकार के तीन कृषि कानून के तहत छत्तीसगढ़ के कितने भाजपा नेता एवं उनके समर्थक किसान भारत के किस राज्य में एवं किस जिले में अपने धान को बेचा है तथा कितनी राशि उनको प्राप्त हुई है। यदि राशि मिली है तो सूची जारी करें। श्री साहू ने भाजपा नेताओं से यह भी पूछा है कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार जो समर्थन मूल्य के साथ अंतर राशि राजीव गांधी किसान या योजना के तहत दे रही है उसे कितने लोगों ने बहिष्कार किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी साहू ने भाजपा नेताओं पर फिर साधा निशाना
