फल सब्जियों की फसलों के लिए सलाह दी गई है कि अधिक ठण्ड की अवस्था में भिन्डी में पीतशिरा रोग की समस्या आती हैं। अतः दैहिक कीटनाशी का छिडकाव करना आवश्यक हैं। बैगन एंव टमाटर की फसल में जीवाणु जनित उकठा रोग के निदान हेतु जो पेड़ मर गए हों उन्हें उखाड़ दें। एक सप्ताह तक सिंचाई नहीं करें। टपक सिचांई वाली फसलों में प्रकोप कम होता है। कद्दूवर्गीय सब्जियों की अगेती फसल के लिए थैला में पौधे तैयार करें। आम के उद्यान में जमीन से लगी शाखाओं एवं रोग बाधित शाखाओं की कटाई-छटाई करें। अमरुद की तुड़ाई पश्चात बहार उपचार करें। जिसके लिए गोबर का खाद 20 कि.ग्रा. प्रति पौध, यूरिया 100 ग्राम, पोटाश 150 ग्राम, मैग्नीशियम सल्फेट 40 ग्राम व कैल्सियम 80 ग्राम प्रति पौध देवें। फलदार वृक्षों में फल की मक्खी से बचाव हेतु गुड़ के घोल में इंडोक्साकार्ब कीटनाशक मिलाकर खुले मुंह के बर्तन में भरकर फल उद्यान में जगह-जगह टांगे। फल मक्खी हेतु प्रपंच बाजार से खरीद कर भी प्रयोग किया जा सकता है।