भाटापारा। सिमगा नगर में कांग्रेस सेवा दल का 97 वॉ स्थापना दिवस कार्यक्रम गरिमा पूर्ण ढंग से प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए किस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक गुलाब कमरों ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर मौजूद रहे इस अवसर पर ध्वज वंदन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सेवा दल के प्रमुख एसएन हार्डी कर के अभूतपूर्व किए गए विशेष कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सेवा दल के प्रशिक्षण शिविर में विशेष रूप से शामिल होने के बाद कहीं और कहा कि कांग्रेस के पत्ते कार्यकर्ताओं को सेवादल के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रशिक्षण लेना चाहिए उन्होंने कहा कि वे स्वयं सेवा दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं उन्होंने इस अवसर पर अपनी पुरानी यादों को साझा किया और कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में देश को आजादी दिलाने में सेवादल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्रा ने भी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष संतोष यादव कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष के के नायक नगर पंचायत सिमगा के अध्यक्ष भागवत सोनकर नियाज खान कुंजाम साहू अब्दुल रहमान गोकुल शर्मा एवं सेवादल के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता सहित सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
