क्रिसमस धूमधाम से मना

भाटापारा। ख्रीष्ट गृह चर्च सी एन आई भाटापारा के मसीही समाज द्वारा इस वर्ष भी क्रिसमस का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । चर्च की सजावट बेहतरीन तरीके से की गई थी 24 दिसंबर को ईसाई समाज के लोगों के द्वारा ईसा मसीह के जन्म का नाट्य रूपांतरण के रूप में प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की ।मसीही समाज क्रिसमस का पर्व एक माह पहले से इसकी शुरुवात आगमन का प्रथम, द्वितीय,तृतीय एवम् आगमन के चौथे रविवार के पश्चात 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया गया ।,आगमन के इन रविवार में प्रभु यीशु मसीह के जगत में आने के अभिप्राय को कलीसिया में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा प्रकाश डाला गया आगमन के प्रथम एवम् चौथे रविवार के वक्ता सचिव सुशील फिलिप,दूसरे रविवार भाई आशीष फिलिप एवम् आगमन के तीसरे रविवार के वक्ता श्रीमती मंजुला दास थी। क्रिसमस पर्व में कलीसिया के पास्टर रेवह. सुशील मसीह द्वारा प्रभु के आने के अभिप्राय पर प्रकाश डाला गया कि मनुष्य जाति को पाप से बचाने,छुड़ाने यीशु स्वर्ग से पृथ्वी पर आए,24 तारीख की संध्या जवान सभा महिला सभा द्वारा प्रभु यीशु के जन्म का नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया एवम् नृत्य वगैरह कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

25 दिसम्बर क्रिसमस पर्व पर सुबह से लेकर रात्रि तक मसीही समाज के साथ भाटापारा नगर के सभी समुदाय के भाइयों बहनों एवम् बच्चों का उत्साह भाईचारे की मिसाल प्रस्तुत कर रहा था,मसीही समाज द्वारा उनका स्वागत मिठाई एवम् केक खिलाकर किया गया एवम् सभी नगर वासियों एवम् देश वासियों की सुख समृद्धि एवम् कॉरोना महामारी से सुरक्षा हेतु प्रार्थना की गई

इस वर्ष कोरॉना का भी प्रभाव देखने को मिला सेनेटाइजर,मास्क का भी उपयोग किया गया।

इस वर्ष कोरोना के कारण मसीही समाज द्वारा नगर में झांकी ,जुलूस नहीं निकला । अन्य समाज के लोगों ने मसीही समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की बधाई दी। पास्टर सुशील मसीह सचिव सुशील फिलिप एवं डॉक्टर एस के जीवनमल रत्ना जीवनमल डॉ सत्यजीत जीवनमल आशीष जीवनमल अभिषेक फिलिप नैसी मसीह प्रियांशी मसीह जे आर दास मनीष दास सुमित सिंग एंजेल हेमराज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोगों से मुलाकात कर क्रिसमस पर्व की लोगों को बधाई दी।

Leave a Reply