भाटापारा। ग्राम पंचायत कुकदा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में ज़िला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शंकर दयाल ध्रुव मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य टोनाटार चन्द्र प्रकाश साहू शामिल हुए, ।इस आयोजन का शुभारंभ ज़िला प्रतिनिधि शंकर दयाल ध्रुव एव जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू ने फ़ीता काटकर किया l साथ ही ग्राम के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल व सम्मान राशि अतिथियों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया । जनपद सदस्य चन्द्रप्रकाश साहू ने युवा साथी को संबोधित करते हुए कहा की कबड्डी छत्तीसगढ की देन हैं जिसे पूरा देश आज खेल रहा हैं, इसे खेल भावना से खेलें, यदि आज हार होगी तो कल जीत हमारी निश्चित होगी l खेल के माध्यम से शरीर तंदरुस्त होता हैं साथ ही साथ मानसिक विकास भी होता हैं l कार्यक्रम में सरपंच मानाराम ध्रुव उप सरपंच अशोक निषाद भोला यदु भूपेंद्र वर्मा पंच एवं ग्रामवासी मौजूद थे।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
