मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों का हुआ सम्मान, बधाई देने लगा तांता

पाटन। मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. आशीष वर्मा का जन्मदिन गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह अमलेश्वर के तिवारी पैलेस में मनाया गया, जहां कांग्रेस के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हमारी सरकार ने पाटन विधानसभा के साथ ही पूरे प्रदेश का विकास करने में कोई कमी नहीं आने दी है। श्री वर्मा ने भूपेश सरकार के सफलतापूर्वक दो साल पूरे होने पर उपस्थित लोगो को बधाई दी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले उत्तर पाटन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय यदु के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष वर्मा का भव्य स्वागत किया। साथ ही केक काटकर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में श्री यदु ने छेत्र में हो रहे अनवरत विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आशीष वर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज दोहरी खुशी का दिन है। एक ओर राज्य सरकार ने जहां अपने कार्यकाल के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए है। वहीं, आज आशीष वर्मा का जन्मदिन है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव , उपाध्यक्ष अशोक साहू , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, संजय यदु , रमन टिकरिहा, कौशल चंद्राकर, योगेश्वर वर्मा, अनिल चंद्राकर, अंशु रजक, मनोज साहू, मीणा ठाकुर, पुष्पा वर्मा, किरण चंद्राकर, रूपचंद साहू, रूपेंद्र शुक्ला, देवेन्द्र चंद्रवंशी, भेष आठे, प्रशांत शुक्ला, विकास वर्मा, किशोर निषाद सहित युवा कांग्रेस और एन एस यू आई के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश साहू और डोमन यादव ने किया।

Leave a Reply