कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन

नई दिल्‍ली/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया। वोरा को खराब सेहत के चलते बीती रात फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मोतीलाल वोरा ने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया और बाद में 1968 में राजनीति में प्रवेश किया था।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मोतीलाल वोरा दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। वोरा 17 साल तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। उन्‍होंने रविवार (20 दिसंबर) को ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। वोरा दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती थे।

Leave a Reply