विधायक विकास उपाध्याय बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, असम की मिली जिम्मेदारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई 

रायपुर/  संसदीय सचिव व पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय एआईसीसी सेक्रेटरी बनाए गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है। जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

अगले साल असम में चुनाव होने हैं, इस लिहाज से विधायक विकास की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि विकास इसके पहले भी एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। इस बारे में विकास उपाध्याय का कहना है कि पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले साल असम में चुनाव होने है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते वे कांग्रेस को जीत दिलाने कड़ी मेहनत करेंगे।
इस बीच, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास उपाध्याय को ऩई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

 

Leave a Reply