भाटापारा। जन सम्मान कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भूपेश बघेल सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्मान कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेश भवन भाटापारा में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। जिसमें गोधन न्याय योजना, किसान कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, शिक्षक संविलियन जैसे कई लाभान्वित जनों का सम्मान शॉल श्री फल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी ने कहा की भूपेश बघेल ने 2 वर्ष में वह कर दिखाया है जो भाजपा 15 सालों में नहीं कर सकी थी जो आधे से ज्यादा वायदे सरकार ने पूरे कर लिए है और शेष वायदों को भी 5 साल पूर्ण होने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे, सभा को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ वसंत भृगु, ग्रामीण अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला साहू, लक्ष्मी पांडे ने भी संबोधित किया । आज जिनका सम्मान किया गया, तुकाराम ध्रुव, शिव प्रसाद साहू, रमेश ध्रुव, संतोष साहू, दीपक साहू, अमृत साहू, फेकन ठाकुर, अमरीका देवांगन, तरुण सेन , हेमलाल यदु, ओम प्रकाश चेलक, पुनीत जायसवाल, शिव प्रसाद यदु, मनहरण वर्मा, संतोष जायसवाल, ये सभी किसान, शिक्षक, गोधन न्याय योजना, या बिजली बिल हाफ इत्यादि का लाभ प्राप्त है, इस खुशी के अवसर पर मिष्टान्न वितरण भी किया गया, कांग्रेस भवन में रोशनी भी की गई है।आज के कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव अशोक तिवारी, सत्यनारायण जोशी प्रशांत गांधी, दीपक निर्मलकर , गेन्दू साव, वैभव केसरवानी, जसकरण राणा अशोक ध्रुव , भुवन सिंह ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, एल्डरमैन गिरीश परपयानी, कुमारी बाई जांगड़े , पवन यदु, नवीन बक्स, विवेकयदु, मुनेंद्र साहू, राजा तिवारी, आदिल चनिजा , सत्यजीत शेंडे, अजय यादव शेष नारायण यादव, कुमारी साहू, पूर्णिमा श्रीवास , दानी भाट, रानी साहू सीता साहू, शतरूपा वर्मा, हिरमत साहू, गिरिराज चावड़ा, लोकेश यादव, साजिद खान , राजा तिवारी , संतोष यादव मनहरण वर्मा कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।
भूपेश बघेल ने 2 वर्ष में वह कर दिखाया, जो भाजपा 15 सालों में नहीं कर सकी
