भाटापारा/ स्थानीय रावण भाठा खेल मैदान में भारतीयम स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में स्व.टिकेश्वर साहू की स्मृति में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस पिछड़ावर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्र साव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना पश्चात बेटिंग कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर इन्द्र साव ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा यह मेरा प्रयास होगा कि छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप रावण भाठा खेल मैदान को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। नगर की खेल प्रतिभाओ को निखारना हमारी प्राथमिकता होगी । उन्होंने खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी । शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में लगभग 50 टीम भाग ले रही । प्रथम पुरस्कार 15001, द्वितीय 8001,मैन ऑफ द सीरीज,मैन ऑफ द मैच,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बेट्स मेन,बेस्ट कैच,बेस्ट फिल्डर,बेस्ट अम्पायर, बेस्ट दर्शक सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे । शुभारम्भ अवसर पर मुख्य रूप से भारतीयम सपोर्टस क्लब के अध्यक्ष सुनील यदु,गेन्दू साव,अशोक ध्रुव,झाला साहू,तरुण सेन,संतोष साहू,अशोक साहू,शनि यदु आयोजन समिति के संचालक नानक साहू,मुक्कू ठाकुर,हेमन्त यादव,वसीम खान,विकास यादव,आशु यादव,राजा साहू,कैलाश यादव,कुंदन राजपूत,सचिन साहू,संजय यादव,गौतम यदु सहित सैकड़ो क्रिकेट खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित थे ।
