भाटापारा। ग्राम पंचायत सेमराडीह में क्रिकेट मैच का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर के द्वारा किया गया ।सरिता ने अपने उद्बोधन में कहा खेलकूद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है इससे शरीर स्वस्थ रहता है और गांव में उत्साह का माहौल भी रहता है और खुशी की बात यह है की प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं और आज क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है हमारी भूपेश सरकार इन 2 सालों में 1 साल पूरा चुनावी माहौल रहा है दूसरा साल करो ना बीमारी के प्रकोप से भरा रहा है जो अभी तक है उसके बाद भी हमारी भूपेश सरकार विकास में कमी नहीं आने दी। 2 रुपये किलो में गोबर खरीदने वाले हमारी भूपेश सरकार है जो विश्व में कीर्तिमान बनाए हैं छत्तीसगढ़ की संस्कृति खेलकूद त्यौहार तीजा पोरा और नरवा गरबा गुरुवा बारी एवं गौठान बनाना उसके बाद विकास कार्यों में कमी नहीं आने दिया है यह हमारी भूपेश सरकार की उपलब्धि है उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर के साथ साहू समाज के संरक्षक सरपंच संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष जीत राम साहू जनपद सदस्य शारदा गोलू गुप्ता सेमराडीह के सरपंच सुशील वर्मा जरहा गांव के सरपंच मीना वर्मा बिजरा के सरपंच विद्या ध्रुव पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष मुनींद्र साहू सेवादल अध्यक्ष दिलीप साहू क्रिकेट के खिलाड़ी गण एवं समस्त पंच गण वह ग्रामवासी लोग उपस्थित रहे।
सेमराडीह में क्रिकेट मैच का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने किया
