आंकाक्षी जिला राजनांदगांव में मल्चिंग विधि से किसानों को पपीता, केला एवं विभिन्न प्रकार के सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में नवाचार करते हुए पपीते के पेड़ में फले कच्चे पपीते में चीरा लगाकर उसका दूध एकत्रित कर पपेन बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसे दवाई निर्माण के लिए बिक्री किया जाएगा। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम साल्हेवारा के कृषक श्री सुरेश कोचर के खेत के पौधों में ऐसा नवाचार आरंभ किया गया है। उद्यानिकी विभाग की ओर से किसानों को फल एवं सब्जियां लगाने के लिए सहायता एवं प्रोत्साहन दिया जा रहा है।