उपकेन्द्र के निर्माण हेतु कोरिया-मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेसिंग पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणजनों की मांग पर वहाॅ 33/11 केव्ही उपकेन्द्र बनाने की घोषणा की गई थी।  इस उपकेन्द्र में 3.15 एमव्हीए क्षमता का पाॅवर टांसफार्मर स्थापित करते हुए 3.80 किलोमीटर 33 केव्ही लाईन एवं 5.00 किलोमीटर लम्बी 11 केव्ही लाईन का निर्माण किया जायेगा। इन कार्यों हेतु अनुमानित लागत 180.15 लाख रूपये आंकी गई है।
वर्तमान में कटगोड़ी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सोनहत उपकेन्द्र से सम्बद्ध 50 किलोमीटर लम्बी लाईन के द्वारा की जाती है, जिससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा उपरांत कटगोड़ी में नये उपकेन्द्र के निर्माण के साथ ही साथ इससे 11 केव्ही के तीन फीडर निकाले जायेंगे। कटगोड़ी में नये उपकेन्द्र के निर्माण से जहाॅ वोल्टेज में सुधार होगा वहीं लाईन लाॅस में कमी आयेगी साथ ही साथ जंगलों से गुजरने वाली विद्युत लाईन की लंबाई में कमी आयेगी जिससे आकस्मिक विद्युत व्यवधान का त्वरित निदान हो सकेगा।