अवाम ए हिन्द ने  किसान आंदोलन  और भारत बंद के दौरान जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर भूखों को कराया भोजन

रायपुर। राजधानी की समाजसेवी संस्था,अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी रायपुर द्वारा भारत बंद की स्थिति में आज राजधानी  के विभिन्न स्थानों पर स्टेशन, बस स्टैंड, फाफाडीह, अंबेडकर अस्पताल एवं अन्य जगहों पर जरूरतमंद बेसहारा, अनाथ, निशक्तजनों को संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान की अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने उनके बीच पहुंच कर गर्म भोजन मुहैया कराया और मास्क का वितरण किया। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं दूरदराज से अंबेडकर अस्पताल में आने वाले बीमार व उनके परिजनों को भरपेट पौष्टिक भोजन एवं बच्चों को दूध और ब्रेड उपलब्ध कराया गया।
संस्था का मुख्य उद्देश्य राजधानी रायपुर में जब कभी भी शहर, दुकानें बंद की स्थिति आती हैं, तब मानवीय संवेदनाओं के मद्देनजर रखते हुए संस्था के पदाधिकारी व सदस्य जरूरतमंदो की सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निकल पड़ते है।
संस्था द्वारा आज किसान आंदोलन-भारत बंद के दौरान सुबह का नास्ता, दोपहर के भोजन के साथ ही रात्रि 8 बजे भी जरूरतमंदो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इस मानवीय सहयोग मे अपना बहूमूल्य योगदान देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पदाधिकारी पंडित अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती अनिला शर्मा, उदय भट्ट, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश वर्मा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply