भाटापारा / काफी जद्दोजहद एवं मशक्कत के बाद बाजार फाटक पर बन रहा रेलवे अंडर ब्रिज आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया है. यद्यपि उस अंडर बीच में अभी काफी काम होना बाकी है, किंतु अत्यधिक समय बीत जाने के कारण लोगों को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए विधायक शिवरतन शर्मा के प्रयास से यह अंडर ब्रिज आवागमन के लिए आम लोगों के लिए चालू कर दिया गया है. इसके चालू होने से जहां लोगों को सुविधा मिलना शुरू हो गई है. वही दूसरा पहलू यह है कि इस अंडर ब्रिज में भारी धूल है. यदि कोई व्यक्ति मोटरसाइकिल अथवा साइकिल से यदि एक तरफ से कोई दूसरी ओर जाता है तो पूरे शरीर में धूल धूल हो जाता. अगर अंडर ब्रिज की यही स्थिति रही तो नगर के लोग अस्थमा बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए लोगों के सुरक्षा के लिए अंडर ब्रिज कि सड़क पर डामरी कृत करने की आवश्यकता है. सड़क पर डामर की परत चढ़ा देने के बाद धूल से लोगों को निजात मिल जाएगी.
नगर पालिका के द्वारा समय-समय पर सफाई जरूर की जाती है, परंतु यह उसका स्थाई हल नहीं है. स्थाई हल के लिए अंडर ब्रिज के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक सड़क का डामरीकरण किया जाना नितांत आवश्यक है. अन्यथा लोग दमा की बीमारी के शिकार हो सकते हैं. लोगों की यह मांग भी है कि यथाशीघ्र इस अंडर ब्रिज की सड़क में डामरीकरण किया जाना चाहिए. इस बात में कोई शक नहीं है कि अंडर ब्रिज के चालू होने से लोगों को काफी राहत मिली है और दूसरी तरफ बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक का दबाव पहले की तुलना में काफी कम हुआ है. नगर पालिका परिषद के द्वारा अंडर ब्रिज की सड़क पर समय-समय पर पानी का छिड़काव कर धूल को कम करने का प्रयास किया जाता है, परंतु यह नाकाफी है. इसलिए इसकी जरूरत है कि सड़क पर डामरीकरण किया जावे. इसके लिए लोगों ने विधायक शिवरतन शर्मा सहित सांसद सुनील सोनी से मांग की है कि अंडर ब्रिज की सड़क पर डामर की परत चढ़ाई जाए.
