लायंस क्लब भाटापारा द्वारा कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण

भाटापारा/ लायंस क्लब भाटापारा के द्वारा  कुष्ठ रोगियों को  कंबल का वितरण किया गया. आगामी दिनों में  ठंड शुरू होने वाली है  इसको देखते हुए लायंस क्लब यह पहल की है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में उपचारर्थ आए लगभग 20 कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरण कर एक मिसाल कायम की. उक्त कार्यक्रम में डॉ राजेश अवस्थी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी , एनजीओ के कार्यकर्ता भाटापारा लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन जयप्रकाश अग्रवाल, सचिव लायन कला राम वर्मा, चेयरमैन डॉ विमल त्रिपाठी, संरक्षक लायन नरेंद्र भूषाणिया, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश बजाज, लायन मुकेश थारानी लायन संदीप भट्टर लायन सूरज गुप्ता उपस्थित रहे. उक्त कार्यक्रम में अतिथि गणों ने कुष्ठ रोगियों को सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए ज्ञात हो कि  कोरोना काल से ही लायंस क्लब विभिन्न सामाजिक व स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महती भूमिका अदा करता आ रहा है।

Leave a Reply