भाटापारा/ कोरोना से आज दो की मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा सैकड़ा पार हो गया है। जिले में अब तक कोरोना से 101 लोग काल कवलित हो चुके हैं। कोरोना के 80 नए मरीज़ आज सामने आए। इस प्रकार बलौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6347 पहुंच गई है। आज 74 मरीज़ों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक 5728 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। सक्रिय मरीज़ों की संख्या अब केवल 518 रह गई है, जिनका इलाज़ चल रहा है। आज जिन दो लोगों की मौत रिकार्ड की गई है, उनमें दोनों महिला और कसडोल विकासखण्ड की हैं। एक महिला 60 वर्ष की और दूसरी 43 साल की हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच में धीरे-धीरे तेज़ी लाई जा रही है। आज लगभग 1400 कोरोना जांच के नमूने लिए गए हैं। ब्लॉकवार पॉजिटिव प्रकरणों की जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार से 15, भाटापारा 21, बिलाईगढ़ 18, कसडोल से 10, पलारी से 7 और सिमगा से 9 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।
कोरोना के 80 नए मरीज़, दो की मौत
