सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली/ आज देशभर के सर्राफा बााजर में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई। मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 194 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई और 51,052 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 635 रुपये की गिरावट आई। बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी (GST) शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

Leave a Reply