कोरोना की रोकथाम के लिए समर्पित योद्धाओं का सेवा सुगन्धम समिति ने किया सम्मान

भाटापारा। कोरोना काल में महामारी की रोकथाम के लिए समर्पित और सजगता के साथ कर्तव्य निर्वाह करने वाले लोगो को सेवा सुगन्धम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय ने सम्मान किया। शहर थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव, प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव, ग्रामीण प्रभारी रामअवतार ध्रुव, तहसीलदार मयंक अग्रवाल ,राकेश यादव एवं नगर के प्रतिष्ठित पत्रकारों की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक टिकेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस प्रशासन, नगरी प्रशासन, सामान्य प्रशासन के साथ-साथ नगर के पत्रकारों की अहम भूमिका रही। यह सभी सम्मान के अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में इन सबने संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करवाया। अन्य प्रांतों से आने वाले अंचल के मजदूरों को तत्परता से उन मजदूरों के गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था की। प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर टीआई महेश कुमार ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि लॉकडाउन मैं शहर के लगभग 95 फीसदी लोगों ने नियमों का पालन कर सहयोग किया है। मुझे अपने स्टाफ पर गर्व है कि उन्होंने रात-दिन समर्पण की भावना से इस महामारी काल में सहयोग किया, खासकर प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में। उन्होंने टिकेंद्र उपाध्याय एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस सम्मान समारोह में कोरोना वारियर्स के रूप में प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रानिक मिडिया से मुख्य रूप से रविन्द्र गिन्नौरे, संतोष अग्रवाल ,भुपेषधर दीवान ,सत्यनारायण पटेल, विनोद शर्मा, , राजेश शर्मा ,शंकर सोनी, अजय यादव, कोमल शर्मा ,मन्नू भाटिया ,मनीष यादव, अमृतलाल साहू, तुलसी जयसवाल,समाज सेवी के रूप में राजाराम यादव, अजय अग्रवाल, शैलेंद्र देवांगन ,प्रदीप अग्रवाल ,बंटी छाबड़ा, पवन यादव , अन्नपूर्णा पवार को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में गणेश वर्मा ,राजेंद्र पांडेय ,राजेश साहू ,आशीष उपाध्याय , रामकृष्ण , विनोद जाधव , अनामिका , धवल धावलिया , नीलेश यादव का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कोमल शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन टिकेंद्र उपाध्याय ने किया ।

Leave a Reply