स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि दैनिक मीडिया बुलेटिन में, जिलों से प्राप्त जानकारी एवं संबंधित प्रामाणिक दस्तावेजों से पुष्टि के बाद मृत्यु की जानकारी शामिल की जाती है। जैसे-जैसे संबंधित जिलों से मृत्यु की जानकारी मिलती है उसे मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है।  विभाग द्वारा मृत्यु के गलत  आंकड़े नही दिए जा रहें न ही  छुपाए जा रहंे, बल्कि जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्हे दैनिक मीडिया बुलेटिन में शामिल किया जाता है।