अवाम-ए-हिन्द ने दीपावली पूर्व बिखेरी खुशियां: गरीब परिवार को वितरित किये नए वस्त्र एवं दी उपहार राशि

रायपुर। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर  राजधानी की पंजीकृत संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी , रायपुर द्वारा  बेसहारा , निर्धन और जरूरतमंद 50 परिवारों  को संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने संस्था के सक्रिय सदस्यों के साथ नए वस्त्र, स्वादिष्ट मिठाई, मौसमी फल, अनाज एवं उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान कर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। साथ ही, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क का भी वितरण किया गया।
विदित रहे कि संस्था विगत 25 वर्षों से प्रत्येक धार्मिक अवसर दीपावली, ईद इत्यादि पर्व पर निम्न तबकों को नए वस्त्र, सहयोग राशि एवं आवश्यक सामग्री देती रही है, जिससे वह भी समाज के मुख्यधारा से जुड़कर आनंदपूर्वक त्यौहार मना सके। संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आगामी 1 सप्ताह तक शहर के विभिन्न पिछड़ी बस्तियों में निरंतर रूप से चलाया जाएगा।
संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया कि कोरोना काल में संस्था अभाव ग्रस्त भूखे व्यक्तियों, प्रवासी मजदूरों को भोजन की समुचित व्यवस्था आज भी बिना शासकीय अनुदान के लॉकडाउन से पीड़ित परिवारों को मैदानी स्तर पर राहत पहुचाने का कार्य कर रही है।
आज सम्पन्न हुए कार्यक्रम में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पँडित अनिल शुक्ल, राजेन्द्र शर्मा, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, महावीर जैन, शेख नाजिम,  नन्दलाल यादव, योगेश्वर सिन्हा, श्रीमती अनिला शर्मा, नन्दा रामटेके, प्रतिमा गजभिये, लक्ष्मी तिवारी, सुजाता भेलावे, ममता ढीढ़ी, उदय भट्ट, रफीक अली, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

Leave a Reply