भाटापारा रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन काउंटर बढ़ाए जाने की मांग

भाटापारा । भाटापारा रेलवे स्टेशन से इन दिनों फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को मिलाकर आधा दर्जन से भी अधिक ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए गुजरती है। वर्तमान में करोना वायरस संक्रमण काल के चलते ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के कोई भी यात्री चढ़ उतर नहीं सकता है, इसलिए प्रत्येक यात्रियों को ट्रेनों में आने जाने के लिए रिजर्वेशन कराना अनिवार्य होता है। वर्तमान में भाटापारा रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन का एक मात्र काउंटर है, जहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। वहां पर ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है ना अन्य सरकारी गाइडलाइनओं का कोई पालन होता है। साधारण टिकट काउंटर वर्तमान में बंद है। लोगों की मांग है कि भाटापारा रेलवे स्टेशन में रिजर्वेशन के काउंटर को बढ़ाया जाए, ताकि यात्री आसानी से रिजर्वेशन करा सके। अभी 2-2 घंटे तक लोगों के नंबर नहीं आ पाते हैं। यहां पर रिजर्वेशन का एक ही काउंटर है इसलिए यात्रियों की मांग है कि साधारण टिकट काउंटर को भी अस्थाई रूप से रिजर्वेशन काउंटर के रूप में बदल देना चाहिए, ताकि यात्री आसानी से रिजर्वेशन करा सके, भाटापारा रिजर्वेशन काउंटर में एक और बड़ी समस्या वर्तमान में यह है कि यहां पर पुरुष और महिला के लिए कोई अलग से लाइन नहीं है।  इसलिए रिजर्वेशन काउंटर बढ़ाया जाना भी अति आवश्यक है। एक ही काउंटर होने की वजह से काउंटर पर हमेशा ही भीड़ लगी रहती है। इस भीड़ में बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो मुंह में मास्क भी नहीं लगाते हैं और यदि कोई पास खड़ा व्यक्ति उन्हें मास्क लगाने के लिए कह देता है तो वह लोग नाराजगी प्रकट करते हैं। इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। बार-बार यह कहा जा रहा है कि जब तक दवाई नहीं तब तक मास्क ही दवाई है।

Leave a Reply