पाटन/ केन्द्र सरकार के द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम आज 20 अगस्त को घोषित किए गए, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र का पाटन नगर पंचायत को स्वच्छता की श्रेणी में देश में प्रथम स्थान होने का दर्जा प्राप्त हुआ हैं . आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री के साथ-साथ पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप भी पुरस्कार वितरण समारोह के शामिल हुए. इस पुरस्कार वितरण के उपरांत पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने नगर के समस्त नागरिक बंधुओं, इस सर्वेक्षण कार्य में सम्मिलित समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों साथ ही साथ स्वच्छता दूतों का विशेष आभार प्रकट करते हुए समस्त नागरिकों के जनसहयोग से पाटन नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्राथमिकता एवं विकास कार्यों की गति के संबंध में अपनी बात रखे. उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा, कार्यपालन अभियंता सतीश वर्मा, उप अभियंता थानेश्वर वर्मा सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए.
पाटन नगर पंचायत स्वच्छता की श्रेणी में देशभर में अव्वल, अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने जताया आभार
