भाटापारा। खमरिया,भाटापारा स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा 72वाँ गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बलौदा बाज़ार स्थित मंगलम् कालोनी में तथा भाटापारा स्थित झूलेलाल मंदिर में ‘रंगरेज़ -2021 चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कराया गया। जिसमें लगभग 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणी के विद्यार्थियों के बीच कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक अद्भुत चित्रकारी से सबका मन मोह लिया। यह प्रतियोगिता, शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश, एडमिन प्रमुख सुमन घोष, प्रतियोगिता प्रभारी श्याम बहादुर, श्रीमती नेहा सलूजा और शिक्षक/शिक्षिकाओं की देखरेख में संपन्न हुआ। मंगलम् भवन (बलौदा बाज़ार) के विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं -(वर्ग – एक)
1-गरिमा गुप्ता (प्रथम)
2-आरुष महीलाने (द्वितीय)(वर्ग- दो)
1. इशिता तिवारी (प्रथम)
2. श्रीश मौर्या (द्वितीय)
3. आरव द्विवेदी (तृतीय)(वर्ग – तीन)
1. राव्या अग्रवाल (प्रथम)
2. मानवी तिवारी (द्वितीय)
3. दीक्षिता चौधरी। (तृतीय )
रहे।
इसी प्रकार झूलेलाल मंदिर भाटापारा में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस प्रकार है -(वर्ग – एक)
1. नितेश कलवानी (प्रथम)
2. मेहर जसूजा (द्वितीय)
3. शिवांश दुबे (तृतीय)
(वर्ग – दो)
1. अनुष्का बजाज
2. हरलीन तनवानी
3. हनांश पंजवानी
(वर्ग -तीन)
1. देवेश वर्मा (प्रथम)
2. पूजा जसूजा (द्वितीय)
3. रागिनी कलवानी (तृतीय)
4. तान्या कलवानी (सांत्वना पुरस्कार)
विजित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी शर्मा, सह-प्रबंधक संदीप गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु रजनीश ने ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
