प्रदेश में मिले 438 कोरोना मरीज, 5 की मौत

रायपुर/लॉकडाउन खुलते ही प्रदेश में कोरोना के भयावह आंकड़े सामने आने लगे हैं। आज रात 9 बजे तक प्रदेश में 438 नये कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कोरोना का आंकड़ा बढ़कर 13498 पहुंच गया है। वहीं 5 लोगों की आज कोरोना की वजह से मौत हुई है। अब प्रदेश में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी है। वहीं 269 मरीजों को आज डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश अब अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कतर 3881 पहुंच गयी है।
राजधानी रायपुर आज भी कोरोना मरीजों के आंकड़ों में टॉप पर रहा। रायपुर में अभी तक 154 नये मरीज मिले हैं। वहीं रादजनांदगांव में 55, रायगढ़ में 41, दुर्ग में 29 मरीज मिले हैं। बस्तर में 26, सुकमा में 19, बिलासपुर में 17, नारायणपुर में 14, जशपुर में 13, कोरबा में 11, बलौदाबाजार में 10, सूरजपुर में 10, जाजगीर में 9, महासमुंग में 6, बालोद में 5, कांकेर में 5 मरीज मिले हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पाजीटिव मिली
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह कोरोना पॉजेटिव मिली है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना रिपोर्ट आने के बाद अब वीणा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहाहै। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री का पूरा परिवार अब आइसोलेशन पर चला गया है। हालांकि वीणा सिंह तक ये संक्रमण कैसे पहुंचा, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कोरोना के दौरान वीणा सिंह कहीं बाहर गयी भी नहीं थी, वो घर पर ही मौजूद थी, ऐसे में वो संक्रमण का शिकार कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जा सकता है।

Leave a Reply