सुशील शर्मा भाटापारा कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष बने, चित्र रेखा साहू को दी गई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

भाटापारा। भाटापारा कृषि उपज मंडी में सुशील शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुशील शर्मा काफी लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति  करते आ रहे हैं। इनके साथ में पांच अन्य सदस्यों सहित एक व्यापारी सदस्य की भी नियुक्ति की गई है। उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती चित्र रेखा साहू को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त अमरनाथ नेताम, कृष्ण कुमार नायक, अश्वनी बारले, तुला राम यादव को सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नरेंद्र भूषणीया को व्यापारी प्रतिनिधि बनाया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद नवनियुक्त कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही मंडी से जुड़ी किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण समय पर किया जाएगा और किसान हित में कार्य निरंतर किया जाएगा। सुशील शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री शिव कुमार डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया है। जैसे ही इस बात की खबर सुशील शर्मा के समर्थकों को लगी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।